फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धर्मनगरी में मौसम सुहावना रहा, श्रद्धालु जयकारे लगाते आगे बढ़ते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में रविवार को मौसम में सुधार के कारण मां वैष्णो देवी की यात्रा सुचारू रूप से जारी रही। त्रिकुटा पर्वत पर दिनभर बादलों का जमघट बना रहा। बीच-बीच में सूर्यदेव के दर्शन भी हुए। दोपहर के बाद सुहावने मौसम और ठंडी हवाओं के बीच श्रद्धालु मां के दरबार की ओर बढ़ते रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं को हेलिकाॅप्टर सेवा उपलब्ध हुई लेकिन त्रिकुटा पर्वत पर बादलों के जमावड़े के कारण बाद में हेलिकाप्टर सेवा स्थगित करनी पड़ी। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग को फिलहाल बंद रखा है। इस मार्ग पर साफ-सफाई और अन्य जरूरी कार्य लगातार जारी हैं। मार्ग का निरीक्षण कर उसे सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही इसे श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
फिलहाल बरसात के मौसम में श्रद्धालु पारंपरिक मार्ग से ही मां वैष्णो देवी भवन की ओर यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान घोड़ा, पिट्ठू और पालकी के साथ भवन तथा भैरव घाटी के बीच चलने वाली रोपवे सेवा जैसी सुविधाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन दल, श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग और सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं। सभी टीमें मौसम और यात्रा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रख रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुखद बनी रहे। रविवार को श्रद्धालु पंजीकरण करवाने के बाद बरसाती आदि साथ लेकर पूरे जोश और श्रद्धा के साथ भवन की ओर रवाना होते रहे। बारिश के मौसम के बावजूद यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है और फिलहाल उन्हें किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। रविवार शाम पांच बजे तक करीब 15 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें