फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भलवाल मोलू में प्रवासी श्रमिक की झुग्गी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। गांव भलवाल मोलू में मंगलवार को प्रवासी श्रमिक रामचंद्र की झुग्गी आग लगने से जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय प्रवासी श्रमिक अपने-अपने कार्यस्थलों पर गए हुए थे। इसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झुग्गी से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक झुग्गी में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया।
चौकी प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया। इससे आग को और फैलने से रोका जा सका। उन्होंने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें