फोटो ज्यौडियां सेचक्क मलाल में ग्राम सभा के दौरान उपस्थित लोग । संवाद
ज्यौड़ियां। डीडीसी योजना 2025-26 के तहत पंचायत चक्क मलाल खसरा नंबर 309 वार्ड नंबर 5 में श्मशानघाट और संबद्ध कार्यों का निर्माण करने के लिए स्थानीय निवासियों की ओर से उठाई गई आपत्तियों के कारण शुरू नहीं किया गया है। इसको लेकर पंचायत चक्क मलाल के पंचायत भवन में सोमवार को पंचायत सचिव की तरफ से ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत चक्क मलाल के दोनों पक्षों के लोग उपस्थित रहे। इसमें एक पक्ष जहां पर श्मशानघाट पहले से बना है उसी जगह पर रहने के लिए कह रहे हैं जबकि दूसरा पक्ष खसरा नंबर 309 में निर्माण करने के लिए कह रहा है। दोनों पक्षों की राय लेने के लिए पंचायत सचिव की तरफ से ग्राम सभा का आयोजन कर दोनों पक्षों के बीच एक पलेन पेज पर हस्ताक्षर करवा कर दोनों पक्षों के बीच जनसंख्या को भी जांचा गया।