फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ज्यौड़ियां के जड़ क्षेत्र के छह गांवों में 10 दिन से पानी का आपूर्ति बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। तहसील के जड़ क्षेत्र के छह गांवों में पिछले दस दिनों से पानी की सप्लाई बंद होने से लोग परेशान हैं। इसमें गांव तरेयाई, पिरें, जड़, जड़ भगता, मोहल्ला सरदारा आदि शामिल हैं। इन गांवों के लोगों का कहना है कि उनके गांवों में पिछले दस दिन से पानी की सप्लाई बंद है। इसके चलते पानी संबंधी आवश्यकताओं को हल करने के लिए हमें पानी को खरीदकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दीपा शर्मा, संजय कुमार तथा अश्विनी कुमार ने बताया कि वह लोग पिछले दस दिनों से पानी के लिए परेशान हैं और क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है।
लोगों ने बताया कि इन सभी गांवों में पिरें तरेयाई ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई आती है और इस ट्यूबवेल का पंप सेट पिछले दस दिनों से खराब है। इसके चलते पानी की सप्लाई बंद है। लोगों ने बताया कि पंप को ठीक करने के लिए वह लोग कई दफा जलशक्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से बात कर चुके हैं। इसके बावजूद आज तक सप्लाई बहाल नहीं की गई है। हम लोग पानी के लिए बहुत ही परेशान हैं और अगर जल्द पंप को ठीक कर पानी बहाल नहीं किया गया तो हम लोग सोहल कलीठ मुख्य सड़क को बंद कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें