ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस ने दो युवाओं को गट्टू डोर की कालाबाजारी करते हिरासत में लिया है। उनके पास से तीन रोल गट्टू के बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान हर्ष सिंह भाऊ निवासी मोहल्ला गढ़ीवाला पलांवाला तथा राकेश कुमार रोहित सिंह निवासी पलांवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ये कार्रवाई नाके के दौरान की।