फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ज्यौड़ियां में उखाड़ी गईं गलियों का मरम्मत कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। जलशक्ति मिशन के तहत पाइपें डालने के लिए उखाड़ी गई गलियों की मरम्मत शुरू कर दी गई है। अमर उजाला ने बीते रविवार के अंक में लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद हरकत में आए जल शक्ति विभाग ने सोमवार से ज्यौड़ियां में उखाड़ी गईं गलियों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि उखाड़ी गई गलियों की मरम्मत न होने पर बीते शुक्रवार को ज्यौड़ियां कस्बे के लोगों ने रोष जताया था। कस्बा निवासी पंडित संजय कुमार शर्मा, पब्लिक ज्वाइंट एक्शन छंब ज्यौड़ियां के अध्यक्ष अमृत भूषण बाबा भारती, पूर्व पार्षद पीडी शर्मा ने बताया था कि एक माह पहले हर घर जल मिशन योजना के तहत पाइपें बिछाने के लिए गलियों तथा सड़कों को उखाड़ा गया था। ठेकेदार ने आश्वासन दिया था कि पाइपों के बिछाने के तुरंत बाद ही सभी उखाड़ी गई गलियों तथा सड़कों की मरम्मत की जाएगी, लेकिन कुछ नहीं किया। इसके चलते कस्बे के लोगों का सड़कों पर चलना बहुत ही मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें