परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में भी शनिवार को मॉक ड्रिल की गई। प्रशासन की अपील पर सायरन बजते ही ग्रामीणों ने अपने घरों की बिजली बंद कर दी। क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। मुख्य बाजार में दुकानदारों ने भी सतर्कता दिखाते हुये 8 बजे सायरन की आवाज गूंजते ही दुकानों की लाईटें बंद कर दीं। कुल मिलाकर लोगों ने इस ड्रिल में पूरा सहयोग दिया। इस अभ्यास का उद्देश्य था कि अगर युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो देश किस हद तक तैयार है। इससे पहले तहसीलदार मंजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ विभिन्न गांवों तथा मुख्य बाजार में पहुंचकर लोगों को मॉक ड्रिल के बारे में जागरूक किया।