फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली

Sun, 01 Jun 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित अंतिम सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल जलास के एनसीसी इकाई की तरफ से नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूल के एनसीसी अधिकारी कुलदीप चंद्र शर्मा और स्कूल के प्रिंसिपल अब्दुल हफीज की अगुवाई में एकजुट बच्चे हाथों में बैनर और नशा विरोधी नारे लिखे तख्तियां लेकर चल रहे थे। बच्चों की यह रैली स्कूल से निकलकर गांव के विभिन्न भागों से होकर स्कूल में पहुंची। शिक्षकों ने कहा कि एलओसी पर स्थित होने के कारण इस क्षेत्र में उस पार से नशीली वस्तुओं को भेजा जाता है। इसलिए स्थानीय लोगों को नशों से दूर रहने के लिए जागरूक करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें