ज्यौड़ियां। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सीमावर्ती पलांवाला क्षेत्र के रिटायर्ड सैनिकों की तरफ से शनिवार की शाम एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रिटायर्ड सैनिकों की तरफ से एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।
इस कार्यक्रम का आयोजन पलांवाला रिटायर्ड सैनिक संघ के अध्यक्ष रिटायर्ड सुबेदार गुलबदन सिंह के नेतृत्व में किया गया। इसमें क्षेत्र के रिटायर्ड सैनिकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में रिटायर्ड सैनिकों की तरफ से भारतीय सेना जिदांबाद, भारत माता की जय के जयघोष भी लगाए गये। इस मौके पर गुलबदन सिंह ने कहा कि भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हर बार भारतीय सेना ने धूल चटाई है, लेकिन इस कायर मुल्क को फिर भी शर्म नहीं है। कार्यक्रम के दौरान रिटायर्ड सैनिक देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे। इस मौके पर रिटायर्ड कैप्टन प्रभात सिंह, कैप्टन रामेश, बिटु भाऊ, रिटायर्ड कैप्टन पुरुषोत्तम सिंह, हवलदार करण सिंह, स्वर्ण सिंह भाऊ आदि उपस्थित रहे।