फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खौड़ में रेत-मिट्टी के लिए जल्द खुलेंगे पांच ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। माइनिंग विभाग ने खौड़ उपजिला के लोगों की मांग पर क्षेत्र की लोआकी खड़ में पत्थर, रेत तथा मिट्टी उठाने के लिए बनाये गये सभी पांच ब्लाक को जल्द खोलने का फैसला लिया है। यह ब्लाक गांव ढांगरी के पास आल इंडिया भाऊ देवस्थान से लेकर पंचायत खडा़हबली तक हैं।
विज्ञापन

माइनिंग पिछले डेढ़ साल से बंद है। इससे क्षेत्र के लोगों को अपने मकान तथा अन्य विकास कार्य करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते माइनिंग विभाग की तरफ से सभी पांच ब्लाक को जल्द खोलने का फैसला लिया गया है।
विभाग के अनुसार सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक खड्ड में से रेत, पत्थर तथा मिट्टी उठा सकते हैं। माइनिंग विभाग के अनुसार ब्लाक नंबर 5/33 एक दो दिन के भीतर ही खोल दिया जाएगा जबकि अन्य चार ब्लाक जिसमें 5/29, 5/31 तथा 5/32 भी जल्द ही खोल दिये जाएंगे। विभाग की तरफ से तय समय से बाहर कोई अवैध रूप से माइनिंग न करें जिसको लेकर माइनिंग विभाग की तरफ से पूरी नजर रखी जाएगी। इसको लेकर विभाग की तरफ से सभी ब्लाकों के इर्द गिर्द लाइटों का भी बंदोबस्त किया गया है। विभाग की तरफ से रेत, मिट्टी ले जाने वाले सभी वाहन चालकों से कहा है कि अब किसी को भी चोरी छिपे रेत ले जाने की जरूरत नहीं है। विभाग ने लोगों को राहत के लिए सभी ब्लाकों को खोलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें