ज्यौड़ियां। गांव बंदोवाल कलोनी के लोगों ने शनिवार को तहसील के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि उनके गांव के साथ लगती सरकारी भूमि पर एक व्यक्ति की तरफ से कब्जा किया जा रहा है, लेकिन राजस्व विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार ज्यौड़ियां टीम के साथ विवादित भूमि का जायजा लेने पहुंचे। नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि भूमि पर किसी का भी कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, गांव बंदोवाल कॉलोनी के लोगों ने महादेव पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी का गठन करने का फैसला लिया। यह कमेटी आने वाले समय में भी गांव की संपत्ति पर पूरी नजर रखेगी। इस मौके पर गांव बंदोवाल कालोनी निवासी जगदीश चंद्र, पूरण चंद, चमन लाल तथा जगदीश आदि ने बताया कि वह लोग इस भूमि पर मंदिर बनाना चाहते हैं लेकिन इस पर कब्जा किया जा रहा है। ऐसा हम होने नहीं देंगे।