सांबा। जिले के सुंब रोड स्थित प्लाई टकी के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बचा। एक मिनी बस अचानक सड़क किनारे नाली में जा गिरी। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के नाली में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।