फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल में जांच और सैंपलिंग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की नियमित जांच के साथ-साथ रक्त के नमूने लेने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है ताकि संभावित डेंगू मरीजों की समय रहते पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक करीब 8 हजार रक्त नमूनों की जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। अस्पताल में बुखार सहित लक्षणों वाले मरीजों की विशेष निगरानी की जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीम ने जिले के विभिन्न तहसील कार्यालयों तथा बीएसएफ की नौ आउट पोस्टों का दौरा कर मलेरिया एवं डेंगू से बचाव संबंधी जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बीएसएफ के जवानों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए तथा संबंधित परिसरों में दवा का छिड़काव भी किया गया।

इसी क्रम में घगवाल और राजपुरा तहसील कार्यालयों में भी कर्मचारियों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कार्यालय परिसरों में एंटी-लार्वा दवा का स्प्रे किया गया।
विज्ञापन


कोटसीएमओ डॉ. विधि भटियाल के निर्देश पर क्षेत्र के हाट स्पाट व अन्य स्थानों पर बरसात के मौसम को देखते हुए डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए अभियान को तेज कर दिया है। लोगों से भी अपील की गई है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा बुखार आने पर तुरंत स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराएं।
विज्ञापन

-डॉ. ऋचा अरोड़ा, बीएमओ, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें