फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरंग की अफवाह, बीएसएफ ने शुरू किया एंटी-टनल अभियान

विज्ञापन
 सीमावर्ती गांव चक सदा की जीरो लाइन के पास सुरंग की अफवाह से अभियान चलते हुए सुरक्षा बल - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा। जिला सांबा के सीमावर्ती गांव चक सद्दा स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा (जीरो लाइन) पर रविवार सुबह सुरंग मिलने की अफवाह फैलने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

अफवाह के बाद बीएसएफ ने एहतियात के तौर पर बड़े स्तर पर एंटी-टनल अभियान शुरू कर दिया है। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरंग की संभावित मौजूदगी का पता लगाने के लिए करीब 100 फुट क्षेत्र में खुदाई की जा रही है। अभियान में बड़ी-बड़ी मशीनों की मदद से जमीन की गहन जांच की जा रही है।
फिलहाल किसी सुरंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बीएसएफ की टीम पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी और जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें