फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अमरनाथ यात्रा : ध्यानी में आज से शुरू होगा बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए लंगर

विज्ञापन
सांबा।जिले के ध्यानी में तारंतरन से आये लंगर प्रबंधक,लंगर का इंतजाम करते हुए,स्रोत प्रबंधक, - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पंजाब के तरनतारन से पहुंचे सेवादारों ने उत्साह के साथ तैयारियों को दिया अंतिम रूप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ से पहले सांबा जिले के ध्यानी गांव में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाए जाने वाले विशाल लंगर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजाब के तरनतारन से पहुंचे सेवादारों ने पूरे उत्साह के साथ लंगर स्थल को अंतिम रूप दिया है। एक जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा शुरू होगी।
लंगर प्रबंधक लवजीत ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 14 वर्षों से लगातार ध्यानी गांव में अमरनाथ यात्रियों के लिए निशुल्क लंगर सेवा चला रही है। मंगलवार तक भोजन, रसोई, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गईं। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होते ही सुबह से श्रद्धालुओं को गर्मागर्म नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, दोपहर के भोजन और रात्रिभोज की भी समुचित व्यवस्था रहेगी। यात्रियों को शुद्ध, पौष्टिक एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजन निशुल्क परोसे जाएंगे, ताकि लंबी यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंगर प्रबंधकों ने बताया कि लंगर स्थल के समीप ही यात्रा विश्राम गृह स्थित है, जहां ठहरने वाले श्रद्धालु भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा के पूरे अवधि तक लंगर निरंतर संचालित रहेगा और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की तन-मन से सेवा की जाएगी। अमरनाथ यात्रा को लेकर ध्यानी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें