फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्री अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांबा। आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी सांबा अनुज कुमार ने बुधवार को बैठक की। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांबा, सीआईएसएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सेना, सभी एसडीपीओ, डीएसपी एसओजी, थाना प्रभारी, पुलिस टेलीकॉम, ट्रैफिक पुलिस, सीआईडी, जीआरपी तथा सांबा पुलिस के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य यात्रा ड्यूटी में तैनात सुरक्षा बलों एवं एजेंसियों के अधिकारियों को जिला सांबा की भौगोलिक स्थिति, सामरिक महत्व तथा सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से अवगत कराना था। इस दौरान एसएसपी सांबा ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से जिले की वर्तमान सुरक्षा स्थिति, सीमा सुरक्षा ग्रिड, संवेदनशील क्षेत्रों तथा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


बैठक में यात्रा अवधि के दौरान विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की भूमिकाओं, जिम्मेदारियों एवं तैनाती योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा, क्षेत्रीय प्रभुत्व स्थापित करने, काफिलों की सुरक्षा, एंटी-सबोटाज जांच, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र, संचार व्यवस्था तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। सुरक्षा बलों के ड्यूटी प्वाइंट और तैनाती स्थलों को अंतिम रूप देते हुए विस्तृत समीक्षा की गई।

एसएसपी अनुज कुमार ने यात्रा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी अधिकारियों को उच्च स्तर की सतर्कता और परिचालन तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सुरक्षा चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी एजेंसियों को पूरी मुस्तैदी और समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस, सेना, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों, खुफिया एजेंसियों तथा अन्य संबंधित विभागों के बीच मजबूत तालमेल को सफल और सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक बताते हुए सभी अधिकारियों से पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें