फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, वाटर पंप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। थाना रामगढ़ में दर्ज चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के साथ चोरी के सामान खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किए गए वाटर पंप और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, 16 जून को थाना रामगढ़ में खौर सलारियां निवासी सुभाष चंद्र और तीन अन्य किसानों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके खेतों से चोर वाटर पंप चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर रामगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस दौरान, पुलिस टीम ने बलबीर सिंह निवासी गांव करयाल खोजीपुर, तहसील बिश्नाह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खुलासे के आधार पर पुलिस ने शिवदयाल निवासी संगवाल, विजयपुर को भी गिरफ्तार किया, जो चोरी का सामान खरीदने और अपने पास रखने का दोषी पाया गया। पुलिस ने शिव दयाल के घर से चोरी किए गए वाटर पंप बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें