फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल : सलाथिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। भाजपा की तरफ से आयोजित 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता एवं विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।
विज्ञापन

विपक्ष की तरफ से महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। इसलिए वह केवल आलोचना करने में जुटा हुआ है।

सलाथिया ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे जन धन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, सौर ऊर्जा योजनाएं, उज्ज्वला योजना और महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही लखपति दीदी जैसी पहलों का लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें