फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

Thu, 11 Jun 2026 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। कस्बे की मंडी लामा में अवैध र्निमाण हटाते मशीन,स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। कस्बे के मंडी लामा में सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण कानून का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है और भविष्य में भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आम लोगों से सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने और कानून व नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें