फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल पैंथर्स ने सांबा फाइटर्स को 27 रन से हराया

Thu, 04 Jun 2026 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। कैली मंडी मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता  की विजयी टीम के साथ अ​धिकारी
विज्ञापन
नशा मुक्त अभियान के तहत सांबा क्रिकेट प्रीमियर लीग अंडर-19 शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के कैली मंडी मैदान पर सांबा क्रिकेट प्रीमियर लीग अंडर-19 प्रतियोगिता का आगाज हो गया। प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग ले रही है। उद्घाटनी मैच पुरमंडल पैंथर्स और सांबा फाइटर्स के बीच खेला गया। पुरमंडल पैंथर्स ने 27 रन से मैच जीत लिया।
प्रतियोगिता का पहला लीग मुकाबला पुरमंडल पैंथर्स और सांबा फाइटर्स के बीच खेला गया। पुरमंडल पैंथर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 158 रन बनाए। जवाब में सांबा फाइटर्स की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


पुरमंडल पैंथर्स के वंश शर्मा को शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। यह प्रतियोगिता युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से करवाई गई। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन पूर्व में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सांबा दौरे के दौरान 100 दिवसीय नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के समारोह में किया था।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का आयोजन जिला उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन के मार्गदर्शन एवं निगरानी में किया जा रहा है। उद्घाटन दिवस पर अतिरिक्त उपायुक्त सांबा जगदीश सिंह ने कैली मंडी मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें खेलों में अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसीआर सांबा अजय भारती, नगर परिषद सांबा के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें