फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन जारी

Thu, 28 May 2026 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं वह काम पर नहीं लौटेंगे।

सफाई कर्मचारी संगठन के प्रधान रवि रंधावा ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है हड़ताल पर ही रहेंगे। उधर, हड़ताल के चलते शहर की गलियों और बाजारों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गंदगी फैलने से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ। जिला अस्पताल कस्बे के बाजारों में भी गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नीलम सिंह संब्याल, कमल भट्टी और अजय सिंह ने सरकार से अपील की है कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाए। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें