फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: करोड़ों की लागत से बना बस अड्डा बना शोपीस, हाईवे किनारे खड़ी हो रहीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के मुख्य बस अड्डे पर करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थीं ताकि यात्री बसों और मिनी बसों को व्यवस्थित ढंग से वहां खड़ा किया जा सके। यह व्यवस्था धरातल पर सफल होती नजर नहीं आ रही है। आज भी मिनी बसें, यात्री बसें और सुपरफास्ट बसें राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारों पर ही खड़ी हो रही हैं। इससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है और हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मनोज कुमार, नीलम सिंह, अमन कुमार, कमल भट्टी का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन और नगर परिषद को अवगत करवाया जा चुका है। लोगों ने मांग उठाई कि कम से कम सभी यात्री बसों को मुख्य बस अड्डे के अंदर खड़ा करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए जाएं ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके।

कुछ समय पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा बस अड्डे पर जवानों की तैनाती की गई थी। इसके बाद कुछ दिनों तक बसों का आना-जाना बस अड्डे से शुरू भी हुआ। हालांकि यह व्यवस्था ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और कुछ ही दिनों बाद बस चालक दोबारा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारों पर ही बसें खड़ी करने लगे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार हाईवे किनारे बसों के खड़े रहने से जहां हर समय जाम की समस्या बनी रहती है, वहीं सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जम्मू और कठुआ की ओर चलने वाली सुपरफास्ट यात्री बसों को मुख्य बस अड्डे से ही संचालित करने के निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही संपर्क मार्गों पर चलने वाली मिनी बसों को भी बस अड्डे के भीतर निर्धारित स्थानों पर खड़ा करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके और यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें