फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट न होने से बसंतर दरिया में जा रही गंदगी, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं होने के कारण शहर की गंदगी सीधे बसंतर दरिया में जा रही है। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि कस्बे के नालों और गलियों का गंदा पानी लगातार बसंतर दरिया को दूषित कर रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय नेकां नेता मोहिंदर सिंह, बुआ दित्ता के अनुसार दरिया में गिर रही गंदगी के कारण धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि दूषित पानी से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक नेता ने कहा कि वह जल्द ही जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर सांबा टाउन में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की मांग उठाएंगे। उन्होंने कहा कि प्लांट बनने से कस्बे की गलियों और बाजारों में फैली गंदगी की समस्या कम होगी और बसंतर दरिया को भी स्वच्छ रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कस्बे में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए टेंडर हुआ था। एक ठेकेदार ने कोर्ट में मामला दायर करवाया है जिस कारण देरी हो रही है।
-जोध राज, सीइओ, नगर परिषद सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें