सांबा। जम्मू-कश्मीर सेंट्रल नॉन गजटेड इलेक्ट्रिकल इम्प्लाइज यूनियन के प्रांतीय सचिव सुरजीत खजूरिया ने जम्मू में एंटी करप्शन ब्यूरो के निदेशक शक्ति पाठक से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बिजली कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। सुरजीत खजूरिया ने कर्मचारियों की समस्याओं को उठाते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।
एसीबी निदेशक शक्ति पाठक ने आश्वासन दिया कि ब्यूरो पारदर्शिता बनाए रखने और शिकायतों के समाधान के लिए कानून के अनुसार कार्य करता रहेगा। उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि बिजली कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी सहायता करेंगे।