फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने महाराजा हरि सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। महाराजा हरि सिंह की पुण्यतिथि पर अमर क्षत्रिय राजपूत सभा रायपुर ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सभा के सदस्यों ने एकत्र होकर महाराजा हरि सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके शासनकाल में किए गए समाज सुधार, शिक्षा के प्रसार और जनकल्याणकारी कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि महाराजा हरि सिंह एक दूरदर्शी शासक थे। उन्होंने राज्य में समानता और न्याय की भावना को मजबूत किया। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और समाज के विकास में योगदान देने की अपील भी की।
विज्ञापन

इस दौरान सभा के प्रधान अमरदीप सिंह, युवा प्रधान हप्पू सिंह व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें