फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उपराज्यपाल के सांबा दौरे को लेकर तैयारी पूरी, सुरक्षा पुख्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। नशा मुक्त अभियान के तहत शनिवार को होने वाली रैली को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उपराज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार वीआईपी मूवमेंट को लेकर तय एसओपी के तहत पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
एसएसपी ट्रैफिक फारूक केसर ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्लान तैयार किया गया है। आपसी समन्वय के तहत सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

रैली के मद्देनजर कुछ स्थानों पर यातायात और आवाजाही को लेकर अस्थायी पाबंदियां भी लागू रहेंगी। प्रशासन द्वारा इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। इसे आम जनता के साथ भी साझा किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें