फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गो सम्मान के लिए गांव-गांव में हस्ताक्षर अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। क्षेत्र में गो सम्मान अभियान को लेकर व्यापक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। अभियान के तहत गांव-गांव में लोगों से हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं और उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगत राम, अशोक सिंह के अनुसार अभियान का उद्देश्य देशभर में गो हत्या पर अंकुश लगाने और गो माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने के लिए जनसमर्थन जुटाना है। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि 27 अप्रैल को गो सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 11 बजे देश की विभिन्न तहसीलों में लोग अपने-अपने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से समर्थन जुटा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल में भाग लेते हुए अपने हस्ताक्षर किए। अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की। आयोजकों का कहना है कि अभियान को सफल बनाने के लिए आगामी दिनों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें