सांबा। जिले के मदून गांव के धार्मिक स्थल तरेली में लोग स्नान करने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच मैदान में खड़ा यात्री ऑटो में आग लग गई। आग की लपटें देख कर लोग भागे। जब तक फायर विभाग को सूचित किया जाता ऑटो पूरी तरह जल गया था। पुलिस ने एफआईआर दायर कर ली है। बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ऑटो में आग लगी थी।