सांबा। बारिश से किसानों की गेहूं, चने व सरसों की फसल को हुए नुकसान का आकलन शुरू हो गया है। वीरवार को कृषि विभाग के कर्मचारियों ने किसानों के साथ फसलों का जायजा लिया। वहीं बीमा कंपनी के कर्मी विशाल सिंह ने बताया कि वह भी किसानों को जागरूक कर रहे हैं कि 72 घंटे के भीतर ही बीमा कंपनी को सूचना दें ताकि उनकी फसल का मुआवजा दिया जा सके। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. संजय खजूरिया के अनुसार खेत में पानी को न खड़े होने दें। धूप निकलने के बाद सरसों की कटाई कर लें। चने की फसल के खेत में पानी की निकासी रखें।