फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विजयपुर की महिला की निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
अस्पताल में मृतक महिला के परिजन - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा, विजयपुर। जिले के विजयपुर में एक प्राइवेट क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस से डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान निर्मला देवी पत्नी दलजीत सिंह निवासी पिंडी कैंप अररिया के रूप में हुई है। महिला वर्तमान में गगोर कैंप में रह रही थीं।
मृतक के पति दलजीत सिंह के अनुसार निर्मला को खांसी की शिकायत थी। उसे विजयपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए लाया गया था। डॉक्टर ने निर्मला को टीका लगाया। उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे एम्स ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तौड़ दिया। मृतक के पति दलजीत सिंह का कहना है कि निर्मला को केवल खांसी की ही शिकायत थी। ऐसे में एक टीके ने उसकी पत्नी की जान ले ली। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शव को पोस्टमार्टम के लिए विजयपुर अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों ने विरोध जताते हुए न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और संबंधित क्लिनिक से मृतक महिला को दिए गए टीके के सैंपल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें