फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संबा जिले के 21,447 किसानों को 4.289 करोड़ की राशि मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 22वीं किस्त जारी करने के अवसर पर शुक्रवार को डीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स नंदिनी हिल्स के कॉन्फ्रेंस हॉल में लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग, जिला सांबा द्वारा किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रामगढ़ के विधायक डॉ. देवेंदर मन्याल ने भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुवाहाटी (असम) से दिए गए संबोधन को लाइव सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में लगभग 18,650 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।

जिला सांबा में इस योजना के तहत लगभग 21,447 किसानों को लाभ मिला और उनके बैंक खातों में कुल 4.289 करोड़ रुपये की राशि सीधे जमा की गई। इससे किसानों को आर्थिक सहायता मिली। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सांबा एवं पीएम-किसान के नोडल अधिकारी जगदीश सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. राकेश खजूरिया, जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार बड्याल, नरेंद्र सिंह सलाथिया (एसएमएस), राम स्वरूप (एसएमएस) तथा नरेश रैना (एसएमएस) सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कुल 96 किसानों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सुना। इसके अलावा जिले के विभिन्न ब्लॉक और पंचायत स्तर पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए, ताकि अधिक से अधिक किसानों तक योजना की जानकारी पहुंचाई जा सके। कार्यक्रम का समापन मुख्य कृषि अधिकारी सांबा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें