फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्लूरा खेल मैदान में कार्यक्रमों के लिए स्थायी मंच बनाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के प्लूरा गांव में बनाए गए खेल मैदान में एक स्थायी मंच बनाए जाने की ग्रामीणों व युवाओं ने मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मैदान पर भारतीय सेना के शहीद सैनिकों की स्मृति में किए जाने वाले वार्षिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी मंच का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में व्यापार मंडल राजपुरा के प्रधान संजय शर्मा, लंबरदार गंधर्व सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों की ओर से स्थानीय विधायक डॉ. देवेंदर कुमार मन्याल को ज्ञापन सौंपा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिवर्ष 16 जनवरी से 14 फरवरी तक शहीदों की स्मृति में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष 10 फरवरी से 14 फरवरी तक गंगाधर महाराज के सान्निध्य में पांच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल खेल मैदान प्लूरा में स्थायी मंच का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का सुचारु संचालन हो सके। प्रस्तावित निर्माण में एक कक्ष (मास्टर बेडरूम) तथा शौचालय की सुविधा भी शामिल की गई है।
विज्ञापन

खेल मैदान प्रबंधक कमेटी प्लूरा के अनुसार लगभग 20 लाख रुपये के फंड की जरूरत है। ग्रामीणों ने विधायक से इस जनहित कार्य के लिए आवश्यक वित्तीय सहयोग प्रदान करने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों ने आशा व्यक्त की है कि आगामी कार्यक्रम से पूर्व स्थायी मंच का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम और अधिक व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें