सांबा। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी नलिनी प्रभात बैठक के बाद बाहर आते हुए,संवाद
- फोटो : udhampur news
सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की स्थिति, हालिया घटनाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा
सांबा। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी नलिन प्रभात और डीआईजी जम्मू-कठुआ रेंज शिव कुमार ने शुक्रवार को सांबा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उपायुक्त सांबा, उपायुक्त कठुआ, एसएसपी सांबा और एसएसपी कठुआ मौजूद रहे।
बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की स्थिति, हालिया घटनाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, गश्त मजबूत करने और खुफिया तंत्र को और सक्रिय बनाने के निर्देश दिए। उच्च अधिकारियों के इस दौरे को सुरक्षा दृष्टि से अहम माना जा रहा है। बैठक के बाद डीजीपी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।