सांबा। जम्मू कश्मीर मेडिकल इम्प्लॉइज फेडरेशन जिला सांबा के सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों की ढाई दिन जे वेतन कटौती के मुद्दे को लेकर बीएमओ सांबा डॉ ऋचा अरोड़ा को ज्ञापन सौंपा।फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ढाई दिन की सैलरी से संबंधित समस्या लंबे समय से लंबित है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने बीएमओ से अनुरोध किया कि इस ज्ञापन को संबंधित उच्च अधिकारियों तक शीघ्र अग्रेषित किया जाए, ताकि मामले का समाधान जल्द से जल्द हो सके। फेडरेशन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि विभागीय स्तर पर सकारात्मक पहल करते हुए कर्मचारियों की जायज़ मांगों पर विचार किया जाएगा और वेतन संबंधी समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।