सांबा के पल्लूरा में गंगा धर महाराज को सम्मानित करतेस्रोत जागरूक पाठक
सांबा। जिले के प्लूरा के खेल मैदान में बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गंगाधर महाराज ने कथा कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम में बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए आसपास के गांवों के लोग भी पहुंच रहे हैं। प्रबंधकों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कैंप लगाया गया है।