फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सलैहड़ में डॉक्टर के तबादले के खिलाफ पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव सलैहड़ के लोगों ने बिश्नाह अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अश्विनी भगत के तबादले को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई बसपा नेता तिलक राज की अध्यक्षता में की गई है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि डॉक्टर अश्विनी भगत मरीजों को बेहतर इलाज और सेवाएं प्रदान कर रहे थे। उनकी कालाकोट (राजोरी) में हाल ही में हुई ट्रांसफर से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि खासतौर पर हड्डियों से संबंधित समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिश्नाह जैसे ग्रामीण क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टर की पहले से ही भारी कमी है। ऐसे में डॉक्टर का तबादला करना लोगों की समस्याओं को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि डॉक्टर अश्विनी भगत को जल्द से जल्द बिश्नाह अस्पताल में पुनः नियुक्त किया जाए, ताकि आम लोगों को फिर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें