फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: साठ गांवों के युवाओं के लिए राजपुरा में सरकारी डिग्री कालेज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के राजपुरा के स्थानीय लोगों ने सरकारी डिग्री कालेज खोलने की मांग की है। इससे क्षेत्र के करीब 60 गांवों के बच्चे उच्च शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच भारत इंदु शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान संजय शर्मा, यशपाल, रंजीत सिंह ने कहा कि राजपुरा तहसील के सीमावर्ती गांवों के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए सांबा जाते हैं। कई बार मिनी बस चालक काफी देरी से चलते हैं। ऐसे में छात्र कालेज तक में देरी से पहुंचते हैं। वहीं कई अभिभावक युवतियों को दूर दराज के कालेज में भेजना भी पसंद नही करते हैं। उनके अनुसार यदि राजपुरा में डिग्री कालेज खोला जाए तो सीमावर्ती गांवों के युवक युवतियों को उच्च शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। उनका कहना था कि पहले राजपुरा कठुआ जिले का हिस्सा था तब भी राजपुरा की अनदेखी ही होती रही है। सांबा जिला बनने के बाद राजपुरा को सांबा के साथ जोड़ा गया। जब परिसीमन हुआ तो उन्हें रामगढ़ विधानसभा के साथ मिलाया गया। उन्होंने कहा कि राजपुरा में कालेज के लिए भूमि भी है।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर सरकार से मांग की है कि राजपुरा में सरकारी डिग्री कालेज खोला जाए। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह स्थानीय विधायक डॉ. देवेंदर मन्याल को भी ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें