सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। सफाई कर्मचारी सोमवार को जम्मू पहुंचे, वहां से वह श्रीनगर सचिवालय के लिए पद यात्रा शुरू करेंगे। सफाई कर्मचारी संगठन के जिला प्रधान रवि रंधावा ने बताया कि सोमवार सुबह वह सफाई कर्मचारियों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर जम्मू के लिए रवाना हुए।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार के सभी अधिकारियों व मंत्रियों, मुख्यमंत्री तक को अपनी समस्या सुनाई किसी ने कोई उचित कार्रवाई का आश्वासन नहीं दिया। मजबूर होकर अब वह श्रीनगर के लिए पैदल यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 2014 में भी उनके सफाई कर्मचारी डोडा, भद्रवाह से पैदल जम्मू मिनी सचिवालय पहुंचे थे। तब सफाई कर्मचारी जिन्होंने सात वर्ष पूरे कर लिए थे उन्हें पक्का किया गया था। अब उनके संगठन ने श्रीनगर के लिए पैदल मार्च का एलान किया है जिसे पूरा करने के लिए वह पहुंच रहे हैं।