फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया व डेंगू के बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को मलेरिया व डेंगू से बचाया जा सके। स्वास्थ्य कर्मी हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में पहुंच कर लोगों को डेंगू के बचाव के बारे में जानकारी दे रहे हैं। सावधानियां बरतने के लिए भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत वर्ष जिले में 450 से अधिक डेंगू के मरीज सामने आए थे। वहीं विभाग ने 18 हाॅट स्पाॅट बनाए थे। स्वास्थ्य विभाग की बीएमओ डॉ. ऋचा अरोड़ा ने कहा कि इस बार उनके विभाग ने जून माह के शुरू होते ही मलेरिया व डेंगू के बचाव के लिए अभियान छेड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें