फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नफसा राशन कार्ड की ई केवाईसी 30 जुलाई तक करवाना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला प्रशासन की ओर से नफसा राशन कार्ड धारकों को कहा गया है कि सरकारी लाभ लेने के लिए 30 जुलाई तक अपने राशन कार्ड ई केवाईसी करवा लें। तहसीलदार सांबा की तरफ से जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सब्सिडी वाले राशन का लाभ जारी रखने के लिए सभी राशन कार्ड धारकों को 30 जुलाई 2025 तक ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया आधार-आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से अपात्र या डुप्लीकेट राशन कार्डों की पहचान और लाभों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। राशन कार्ड धारक अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान या किसी अधिकृत ईकेवाईसी केंद्र पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के कार्यालय जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिन लोगों ने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें समय सीमा से पहले यह कार्य अनिवार्य रूप से पूरा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें