सांबा। जिले के दियानी में तरनतारन के श्री नीलकंठ महादेव सेवा मंडल के सदस्यों की ओर से लगाए गए लंगर में हर रोज नये नये व्यंजन परोसे जा रहे हैं। लंगर प्रबंधक लवजीत के अनुसार श्री अमरनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों की दिल खोल कर आवभक्त की जा रही है, ताकि उनकी सेवा भी सफल हो सके। उन्होंने बताया कि हर रोज नये नये व्यंजन परोसे जा रहे हैं। नाश्ते में एक दिन ब्रेड न्यूट्री तो अगले दिन चना पूरी के साथ दोपहर को मिसी रोटी, चावल, राजमा, मिक्स सब्जी, मिठाई में बेसन, बालु शाह, हलवा भी परोसा जा रहा है।
लंगर प्रबंधकों के अनुसार उनके कारोबारी संगठन की अपनी टीम है जो लंगर का सारा प्रबंध करती आ रही है। उन्होंने कहा कि पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का पूरा सम्मान कर उन्हें अच्छे व्यंजन खिला कर आगे के लिए रवाना करते है।