सांबा। जिले के घगवाल में भगवान नरसिंह मंदिर सांबा जिले में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां हर साल अप्रैल में रथ खड़ा मेला लगता है, जो आठ दिन चलता है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यह भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह को समर्पित है, जिन्होंने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए हिरण्यकश्यप का वध किया था।
मंदिर में नरसिंह जयंती वैसाख मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है, जो भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार के रूप में उनके धरती पर अवतरण का प्रतीक है। इस दिन भक्त भगवान नरसिंह की पूजा-अर्चना करते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना करते हैं। नरसिंह मंदिर अपने आप में एक अद्वितीय धार्मिक स्थल है, जहां हर साल अप्रैल में रथ खड़ा मेला आयोजित किया जाता है। यह मेला आठ दिनों तक चलता है और इसमें पड़ोसी राज्यों पंजाब और हिमाचल प्रदेश से भी श्रद्धालु आते हैं।
नरसिंह मंदिर में भगवान नरसिंह की पूजा सायंकाल में की जाती है, जिसमें देवी लक्ष्मी की मूर्ति भी रखी जाती है। भक्त भगवान नरसिंह को चंदन, कपूर, रोली व तुलसीदल भेंट करते हैं। इस दिन व्रत रखने से भक्तों के सारे दुख दूर हो जाते हैं। सावन मास पर मंदिर में भारी भीड़ बनी रहती है।