सांबा। जिला प्रशासन की ओर राजपुरा तहसील के चक लाला के राम मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक और विकसित कृषि पद्धतियों के बारे में जागरूक किया गया। किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, उपकरणों का प्रशिक्षण, मिट्टी की जांच और उर्वरकों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग, केवीके, भेड़ पालन, पशु पालन, हार्टी कल्चर, विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।