सांबा। कस्बे के रानी सुचेत सिंह मिनी स्टेडियम में चल रही अंतर जोन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने कौशल का बेहतर प्रदर्शन किया। युवा सेवाओं और जिला खेल विभाग की तरफ से अंतर जोन जिला स्तरीय बैडमिंटन और शतरंज अंडर-14 और अंडर-17 वर्ष की लड़कियों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में जिला सांबा के सभी पांच क्षेत्रों के 69 खिलाड़ियों की भागीदारी रही। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सांबा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।