सांबा। जिले के रामगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र मल्लू चक से बीएसएफ जवानों को एक मोर्टार का शैल मिला है। इसे बम निरोधक दस्ते ने नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ने मोर्टार से कई गोले दागे थे, जिनमें कई बिना फटे रह गए हैं। सुरक्षा बलों की ओर से अभियान चलाकर इन्हें नष्ट किया जा रहा है।