फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने 55 बोरियों में भरा 1500 किलो पॉलिथीन पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने थाना सांबा के अधिकार क्षेत्र में 55 बोरी प्रतिबंधित पॉलिथीन बैग बरामद की हैं। इन्हें अवैध रूप से एक वाहन में ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कि कार्रवाई विश्वसनीय जानकारी पर की गई। पुलिस पार्टी ने सिडको चौक सांबा में नाका लगाया था। कठुआ से आ रहे वाहन (जेके02बीपी-2521) को जांच के लिए रोका। तलाशी में 55 बोरी पॉलिथीन बैग बरामद किए गए। इनका वजन लगभग 1500 किलो है। इन्हें खाली कार्टन बक्से के नीचे छुपाया गया था। गिरफ्तार चालक राजन कुमार पठानकोट का रहने वाला है। पुलिस ने मामले को अगली कार्रवाई के लिए जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सांबा को भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें