सांबा। नगर परिषद अब बाजारों व मुख्य चौक हाइवे पर मशीन से सफाई करवाएगा। इसके लिए उपायुक्त राजेश शर्मा ने मशीन से सफाई का शुभारंभ किया।
दुकानदार कमल भट्टी, रंजू गुप्ता, अजय सिंह, रमण परगाल आदि ने कहा कि नगर परिषद की ओर से मशीन द्वारा सफाई किए जाने से बाजाराें व मुख्य चौक को साफ सुथरा बनाने में मदद मिलेगी। दुकानदारों के अनुसार नगर परिषद के पास पहले से ही सफाई कर्मचारियों की संख्या काफी कम है जिससे हर रोज साफ सफाई को लेकर भी परेशानी बनी रहती थी। अब मशीन के आने से हर रोज सफाई को सुचारु बनाया जा सकेगा। उन्होंने नगर परिषद के प्रयासों की सराहना की है।