ज्यौड़ियां। ज्यौड़ियां के गांव ढडोरा (धौंचक) निवासी सिपाही अमित सिंह पुत्र रतन सिंह चौधरी की सितंबर 2023 में हासीमासा (पश्चिम बंगाल) में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। नेकां कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की और न्याय की मांग की। डॉ. फारूक ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही चीफ मिनिस्टर बंगाल ममता बनर्जी से बात करेंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि सिपाही अमित चौधरी के परिजनों को जल्द न्याय मिले।