सांबा। कस्बे के मार्ग व बाजारों में साफ सफाई के लिए नगर परिषद की ओर से मशीन लगा दी गई है। शुक्रवार को काम शुरू कर दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सांबा राजेश शर्मा, नगर परिषद के सीईओ जोधराज, पूर्व अध्यक्ष नप पवन कोहली भी मौजूद थे। कस्बे के मुख्य चौक पर मशीन से सफाई की गई।