सांबा। उपायुक्त सांबा राजेश शर्मा ने डीसी कॉम्प्लेक्स में नेशनल टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम पर एक जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई और जिले में प्रभावी तंबाकू नियंत्रण के लिए रणनीतिक बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। डिवीजनल कोऑर्डिनेटर श्वेता ने एंटीसीपी पर अपनी प्रस्तुति दी। बैठक में कोटपा अधिनियम, 2003 के सख्त प्रवर्तन, व्यापक जागरूकता अभियानों की आवश्यकता और कार्यक्रम की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए मजबूत अंतर-विभागीय समन्वय पर जोर दिया गया।
प्रगति को ट्रैक करने और उभरती हुई चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए नियमित निगरानी और मूल्यांकन तंत्र पर भी चर्चा की गई। कहा गया कि तंबाकू के उपयोग पर अंकुश लगाने और सांबा जिले में सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय उपाय किए गए हैं।